एेसे दे सकते हैं कंपनी में इनोवेशन को बढ़ावा

0
449
नए लीडर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है नए काम के अनुसार माइंड सेट तैयार करना। उनकी सफलता में दूसरी सबसे अहम चीज होती है कि वे कैसे इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं और उसे अपने जीवन में बरकरार रखते हैं। तो आइए जानते है अच्छे लीडर और इनोवेशन के लिए क्या चीजें होती जरूरी…
लीडरशिप में एक माइंड सेट ना रखें
लीडरशिप पोजिशन में पहुंचना कॅरिअर का सबसे मुश्किल और तनाव भरा दौर भी हो सकता है। कोई भी परिवर्तन क्यों हो आपको अपना माइंड सेट बदलना होता है। यह सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि नई जिम्मेदारी नई चुनौतियां लेकर आती हैं। इसके बारे में पहले सोचना चाहिए। सबसे पहले इस बात पर विचार कीजिए कि इस पोजिशन को लेकर ऐसी कौन सी बात है जो आपमें जोश और उत्साह पैदा करती है।
क्या परेशानी इसके साथ आने वाली है यह मत सोचिए। इससे अपनी क्षमताओं पर शक नहीं होगा। मेडिटेशन और अपनी ब्रीदिंग पर नियंत्रण करना भी सहज बने रहने का एक तरीका है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हेल्थ, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज को छोड़ना नहीं चाहिए। क्योंकि यह नियमित काम आपका तनाव कम करते हैं।
अपनी खूबी पर फोकस करें
नेटवर्क बढ़ाने का बेहतर तरीका क्या है। आसान तरीका ये बताया जाएगा कि पहले ये पता किया जाए कि लोग सुनना क्या चाहते हैं। फिर उसी अनुसार उन्हें प्रभावित करने की काशिश करनी चाहिए। लेकिन क्या ये तरीका ठीक होगा। इसका नुकसान भी हो सकता है। एक रिसर्च से पता चला है कि इस तरह की सोच तनाव बढ़ाती है और आपकी विश्वसनीयता भी कम करती है। इसलिए दूसरों की प्राथमिकता के आधार पर अपना व्यवहार बदलना ठीक नहीं है।
इसके स्थान पर इस बात पर फोकस कीजिए की आप क्या हाइलाइट करना चाहते हैं। आप क्या बोलना चाहते हैं। अपने विचारों और उन विषयों के बारे में बात कीजिए जो आपको पसंद हों। वे सवाल कीजिए जिनका आपको जवाब चाहिए हो। सहज बने रहना और अपनी खूबियों को बनाए रखना ही लंबी दूरी तक जाने का आसान तरीका है।
अपने साथियों को दे चुनौतिपूर्ण कार्य
अगर आप चाहते हैं कि आपके कर्मचारी अधिक क्रिएटिव बनें तो आपको इसके लिए इनोवेशन और चुनौतियों का रास्ता अपनाना होगा। अपने कर्मचारियों को ऐसे प्रोजेक्ट दीजिए जो चुनौतीपूर्ण हों। हालांकि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह चुनौती उनकी क्षमताओं से मेल खाती हों। नया प्रोजेक्ट आए तो यह सोचकर किसी को उसका काम नहीं देना चाहिए कि उसके पास अभी फ्री टाइम है।
काम देने से पहले खुद से सवाल कीजिए कि किसे इसमें आनंद आएगा और कौन इसे चुनौती के रूप में लेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात है, काम में सफलता की उम्मीद 70 प्रतिशत की कीजिए, क्योंकि अगर आप हमेशा चुनौतीपूर्ण कामों में 100 प्रतिशत सफलता की उम्मीद करेंगे तो हो सकता है, लोग सेफ काम करना पसंद करेंे। वे प्रयोग करने से बचेंगे। और प्रयोग से दूरी बना लेंगे।