-घोड़ी पर बैठाकर किया स्वागत, केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का गांव जण्डावाली में ग्रामीणों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और राजनीतिक जोश का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर को घोड़ी पर बैठाकर गांव में जुलूस के रूप में घुमाया। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अपना समर्थन और विश्वास प्रकट किया।
स्वागत समारोह के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने केन्द्र एवं राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें जनता के हित में काम करने के बजाय केवल पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाने का यह सिलसिला अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है, क्योंकि जनता सब समझ चुकी है।
मनीष मक्कासर ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार कठपुतली की भांति कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने स्तर पर निर्णय लेने में असमर्थ है और जब तक केन्द्र से “पर्ची” नहीं आती, तब तक कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































