अदालती आदेशों की अवहेलना का आरोप, किसान को अब भी नहीं मिला न्याय’

81

’-कलैक्ट्रैट पर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, बुधवार को प्रशासन की शव यात्रा व पुतला दहन का ऐलान’
हनुमानगढ़। सहजीपुरा करनीसर क्षेत्र में खेत की सिंचाई के लिए तोड़ी गई पाइपलाइन को पुनः जुड़वाने की मांग को लेकर किसान मलकीत सिंह को न्याय नहीं मिलने के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा जिला कलैक्ट्रैट पर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों और किसान नेताओं ने जिला एवं पुलिस प्रशासन पर स्पष्ट अदालती आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया।
किसान सभा नेताओं ने बताया कि खेत की सिंचाई के लिए आवश्यक पाइपलाइन तोड़े जाने से किसान की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि उप मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ द्वारा 26 सितंबर 2025 को पाइपलाइन जोड़ने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे। इसके विरुद्ध जिला सत्र न्यायालय में दायर अपील को अपर जिला न्यायाधीश ने 8 दिसंबर 2025 को खारिज कर किसान के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद जोधपुर उच्च न्यायालय ने भी मलकीत सिंह, बलविंद्र सिंह व मनप्रीत सिंह के पक्ष में निर्णय दिया, लेकिन आज तक आदेशों की पालना नहीं हो पाई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।