कलाकारों का सम्मान, आतिशबाजी और चांदी के सिक्के के लकी ड्रॉ के साथ 16 दिवसीय रामलीला को विधिवत विश्राम
हनुमानगढ़। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में टाउन के रामलीला रंगमंच पर आयोजित 16 दिवसीय रामलीला का बुधवार रात्रि को भगवान श्रीराम के राजतिलक प्रसंग के मंचन के साथ विधिवत सम्पन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। आमंत्रित अतिथि कन्हैया लाल लीला,मार्बल वाले ने सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राजतिलक के पश्चात अयोध्या में रामराज्य की स्थापना की खुशी में रंगीन आतिशबाजी की गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसंग का आनंद लिया। सम्पन समारोह में रामलीला मंचन में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति संरक्षक बालकृष्ण गोल्याण और अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली शहर की सभी संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों, आमजन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन, पत्रकार बंधुओं, सनातन महावीर दल के स्वयंसेवकों तथा स्टेज मंच संचालक प्रहलाद गुप्ता, स्टेज व्यवस्था प्रभारी सुंदर बंसल और हेमंत शर्मा सहित रामलीला डारेक्टर प्रेम पारीक,उपडारेक्टर बहादुर सिंह व अशोक मिढ़ा,तिलक सुधाकर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































