टीवी की ‘नागिन’ यानी Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। वजह है दोनों का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना।
हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। इसके अलावा मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है।
चार साल से ज्यादा समय से ‘कपल गोल्स’ देने वाला यह स्टार कपल अब अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि अभी तक मौनी या सूरज में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
फैंस ने की रिश्ते को बचाने की अपील
सूरज नांबियार के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्लीज हमें ये मत सुनाना कि आप लोगों का तलाक हो गया है। अपना मामला सुलझा लो, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो।” वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, “शादी की तस्वीरें क्यों हटाईं? क्या जल्द तलाक होने वाला है?”

गोवा में हुई थी ड्रीम वेडिंग
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी Hilton Goa Resort में हुई थी। खास बात यह रही कि शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। Cooch Behar की रहने वाली मौनी बंगाली परिवार से आती हैं, जबकि सूरज बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दुबई में बिजनेसमैन व इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। शादी में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे, जिनमें Arjun Bijlani, Mandira Bedi और Aashka Goradia जैसे नाम शामिल थे।


टीवी की ‘नागिन’ से फिल्मों तक का सफर
मौनी रॉय टीवी की दुनिया का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Devon Ke Dev…Mahadev और Naagin जैसे हिट शोज में काम किया। टीवी पर सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने Gold, Brahmāstra: Part One- Shiva और Made in China जैसी फिल्मों में काम किया है। अब मौनी जल्द ही Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Varun Dhawan, Mrunal Thakur और Pooja Hegde दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































