जांगिड़ सुथार समाज समिति के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने राधेराम छड़िया

30

-निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
हनुमानगढ़।
 जांगिड़ सुथार समाज समिति के चुनाव रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश धामू एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए राधेराम छड़िया को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।
मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश धामू ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित अवधि में अध्यक्ष पद के लिए केवल राधेराम छड़िया का ही एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। अन्य कोई नामांकन दाखिल नहीं होने पर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया।
निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राधेराम छड़िया का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें दूसरी बार मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश धामू एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेराम छड़िया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही उन्हें पद की गरिमा बनाए रखने तथा गोपनीयता का पालन करने की शपथ दिलाई। राधेराम छड़िया ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देंगे।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान रामनिवास मांडण, बेगराज खाती, साधूराम कालूणिया, कृष्ण कुमार कासलिवाल, प्रहलाद जांगिड़, भानीराम मायल, अशोक मांडण, राजीव धनेरवा, राजवीर, रामेश्वर लाल, सुनील सुथार, दलीप कुमार दायमा, मनीष जालवाल, किशनलाल बरड़वा, कालूराम मायल, सुभाष माकड़, महावीर देमण सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।