-राष्ट्रीय युवक परिषद ने गौसेवा के साथ समाजसेवा का दिया संदेश, भजन संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ की ओर से गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अबोहर बाईपास स्थित गौशाला में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी गौमाता को 1100 किलो हरा चारा अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के सोशल मीडिया प्रभारी ओमईश्वर बठला का परिषद के प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया पर संगठन को सशक्त पहचान दिलाने में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए भव्य अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग के एससी रामसिंह मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में साधा सिंह खोसा, रमेश पचारिया एवं महेंद्र नोजल उपस्थित रहे। अतिथियों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की महान परंपरा बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव का विस्तार होता है। उन्होंने परिषद द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ओमईश्वर बठला को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से परिषद की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से संगठन की पहचान और जनसंपर्क लगातार मजबूत हुआ है। परिषद पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शंकर सैनी एवं किशोरी जी ने गौमाता की महिमा का वर्णन करते हुए भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में परिषद पदाधिकारियों ने गौसेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी प्रत्येक माह गौमाता के लिए हराचारा भेंट करने सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद सदस्य, गौभक्त एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर टिब्बी अध्यक्ष सुरजीत सिंह ज्याणी, उपाध्यक्ष रामनिवास भाटी, महासचिव दीपक चाचाण, प्रचार सचिव विकास सोनी, महेश गोयल, चन्द्रप्रकाश मीणा, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र जैन, कुरड़ाराम, रामलाल कांवलिया, पवन सोनी, विनोद प्रजापत, सुनील कुमार, मदनलाल बागड़ी, दुर्गादत्त शर्मा, महिला विंग की काजल किरण कौशिक, काजल अरोड़ा, सुनीता देवी, तीजा देवी, नैतिक तंवर सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































