-35 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 35 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हनुमानगढ़। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हनुमानगढ़ द्वारा आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समारोहपूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता संस्था के निदेशक बिधु शंकर ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण युवाओं, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण शिविर में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक मनप्रीत सोनी ने प्रतिभागियों को 35 दिनों तक ब्यूटी प्रैक्टिशनर से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सौंदर्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न आधुनिक तरीकों, ग्राहकों के व्यवहार, स्वच्छता तथा स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल की भी जानकारी दी गई।
शिविर के समापन पर डोमेन असेसर भंवरलाल स्वामी एवं अनिता शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन में सफल रहे सभी प्रशिक्षार्थियों को संस्था के निदेशक बिधु शंकर, अनुदेशक मुकेश भानुशाली, अनिल सिंह राठौड़, कार्यालय सहायक गणेशराम तथा रितिक अरोड़ा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































