कांग्रेस सेवा दल जिला कार्यालय में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन

7

कांग्रेस पार्टी का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम: कुलदीप इंदौरा
हनुमानगढ़, राजस्थान | 5 नवंबर 2026 — आज हनुमानगढ़ में कांग्रेस सेवादल द्वारा लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की जोरदार शुरुआत की गई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के  पर्यवेक्षक अजय शर्मा, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़  सांसद कुलदीप इंदौरा, पूर्व राज्यमंत्री पवन गोदारा, रोहित जून,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण नेहरा रहे।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने सूत की माला एवं सेवादल की कैप पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया, राष्ट्रगीत वन्देमातरम से कार्यक्रम की शुरुवात की गई
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आम जनमानस से लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
ए आई सी सी आब्जर्वर अजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है, जो हमारे महान संविधान के मूल ढांचे पर सीधा हमला है। कांग्रेस का यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों की हिफाजत का राष्ट्रीय संकल्प है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि आम मतदाता का विश्वास लोकतांत्रिक प्रणाली पर अडिग बना रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।