गौशाला में 721 रामायण व गीता पाठ का समापन, हवन-भण्डारे में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

39

हनुमानगढ़। गौशाला समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आयोजित 721 रामायण व गीता पाठ का समापन शुक्रवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में हुआ। इस अवसर पर सुबह गुरूजी दयानंद शास्त्री के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णाहुति के साथ ही पाठों का भोग डाला गया। यज्ञ में मुख्य यजमान बीरबल जिन्दल, गोपाल जिन्दल, रघुवीर बंसल, इन्द्र हिसारिया और शिवभगवान ढुढाणी सहित अन्य यजमानों ने सपरिवार आहुति डालकर धर्मलाभ लिया।
हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गौशाला प्रांगण में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संत परमात्मानंद जी महाराज व उनके शिष्यों द्वारा कथा अमृत का वचन किया जिसे श्रद्धालुओ ने सुना।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।