नंदीशाला की एंबुलेंस सेवा के लिए श्याम प्रभात फेरी ने दिए 51 हजार रुपये

52

– श्री कृष्ण गौशाला समिति ने भी सेवा कार्य के लिए 21 हजार रुपये का किया सहयोग
हनुमानगढ़। श्री श्याम प्रभात फेरी मॉडल आईटीआई कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से नंदीशाला में पशु सेवा के लिए सराहनीय सहयोग किया गया। संस्था की ओर से नंदीशाला में एंबुलेंस सेवा के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस दौरान गौसेवा से जुड़े सदस्यों ने कहा कि घायल एवं बीमार गोवंश को समय पर उपचार के लिए पहुंचाने में एंबुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण गौशाला समिति की ओर से भी नंदीशाला की सेवा व्यवस्था के लिए 21 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। दोनों संस्थाओं की ओर से किए गए इस सहयोग का उद्देश्य नंदीशाला में रह रहे पशुओं की बेहतर देखभाल, उपचार एवं जरूरतमंद गोवंश को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गोवंश की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। घायल अथवा बीमार पशुओं को सड़क से सुरक्षित नंदीशाला तक पहुंचाने तथा उपचार उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलेंस सेवा उपयोगी साबित होगी। उन्होंने शहरवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी नंदीशाला की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।