20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

31

– भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ पोस्टर विमोचन, 24 सितम्बर को निकलेगी निशान यात्रा
हनुमानगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितम्बर 2026 को शाम 8:15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। महोत्सव में आमंत्रित भजन गायक शिवम रावल, देव चुघ एवं शुभम अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे।
महोत्सव से पूर्व 24 सितम्बर 2026 को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर से शाम 5:15 बजे रवाना होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।