श्रावणी उपाकर्म महोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज ने की तैयारियों की समीक्षा

16

– 28 अगस्त को श्री गौशाला सेवा समिति में होगा आयोजन, हेमाद्रि संकल्प से लेकर हवन व महाप्रसादी तक होंगे कार्यक्रम
हनुमानगढ़। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज की ओर से श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में समाज के सदस्यों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, पूजा-अर्चना, हवन, श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। आयोजकों ने सभी जिम्मेदार सदस्यों से अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले विप्र बंधुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजकों ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन 28 अगस्त को श्री गौशाला सेवा समिति, अबोहर रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हेमाद्रि संकल्प एवं दशविध स्नान के साथ होगा। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे ऋषि पूजन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11:30 बजे हवन कर्म संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंत में दोपहर 12:30 बजे महाप्रसादी भोग का आयोजन रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।