हरियालो महाअभियान के तहत 21 पौधे लगाए

39

-मानव उत्थान सेवा समिति ने अर्जुन और अमलतास के पौधों को ट्री गार्ड सहित रोपा*
हनुमानगढ़। हरियालो महाअभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 21 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए। इस दौरान अर्जुन और अमलतास प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में समिति सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पौधारोपण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। ट्री गार्ड लगाए जाने से पौधों को पशुओं एवं अन्य नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। समिति की ओर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर श्री रमेश पंडित, श्रीमती कृष्ण देवी, राजपाल सोखल, अशोक सोनी, अरुण भारती, अरुण कुमार उर्फ बोबी खुराना, लोकराज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, विपिन कुमार शर्मा, रमेश कुमार शाक्य, तरुण कुमार शाक्य एवं रघुवीर जोडकिया सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति अध्यक्ष लादुसिंह भाटी के नेतृत्व में टीम लगातार निस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण जैसे अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।