विकास के लिए प्लानिंग जरूरी, छह वर्षों में बदली हनुमानगढ़ की तस्वीर

52
-वार्ड 11 में विधायक गणेशराज बंसल टीम के प्रत्याशी सोनू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर जंक्शन के वार्ड नंबर 11 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को विधायक गणेशराज बंसल टीम के प्रत्याशी सोनू गणेशराज बंसल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को गति देने की रणनीति पर चर्चा की गई।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विकास कार्यों की बेहतर प्लानिंग होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर में पिछले वर्षों के दौरान योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए गए हैं और इसका लाभ आमजन को मिला है।
विधायक ने कहा कि “पिछले 45 वर्ष दोनों परिवारों को दिए और मुझे छह वर्ष दिए। इन छह वर्षों में जो विकास हुआ, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उनका कहना था कि विकास की इस गति को आगे भी जारी रखने के लिए नगर परिषद में टीम गणेशराज बंसल के उम्मीदवारों का मजबूत होना जरूरी है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और शहर में जारी विकास कार्यों को गति देने के लिए टीम गणेशराज बंसल के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के बीच बेहतर समन्वय होने पर विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।