वार्ड 23 में चुनावी बिगुल, भाई मंगत मित्तल के कार्यालय का भव्य शुभारंभ

46

नुक्कड़ सभा में उमड़ा जनसैलाब; विधायक गणेश राज बंसल बोले—’निर्दलीय बोर्ड तय, सेंट्रल पार्क की तरह पूरे वार्ड का करेंगे कायाकल्प’
हनुमानगढ़ टाउन। नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 23 में चुनावी सरगर्मी उस समय चरम पर पहुंच गई, जब टीम गणेश राज बंसल समर्थित प्रत्याशी भाई मंगत मित्तल के मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन और विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सेंट्रल पार्क के पीछे, जैन मंदिर के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। फीता काटकर कार्यालय का विधिवत श्रीगणेश किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी भाई मंगत मित्तल ने वार्डवासियों से भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में जनहित की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद करने के लिए टीम गणेश राज बंसल के हाथ मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड का विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विधायक गणेश राज बंसल ने चुनावी माहौल में नया जोश भरते हुए दावा किया कि इस बार नगर परिषद में निर्दलीय प्रत्याशियों यानी टीम गणेश राज बंसल का ही पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनने जा रहा है। उन्होंने मंगत मित्तल की सराहना करते हुए कहा कि वे एक बेहद मिलनसार, कर्मठ और समर्पित समाजसेवी हैं, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहते हैं। ऐसे प्रत्याशी को चुनकर नगर परिषद बोर्ड में भेजने से वार्ड की तरक्की को नई रफ्तार मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।