श्री नवदुर्गा मन्दिर निर्माण समिति ने किया आयोजन, अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ
हनुमानगढ़। श्री नवदुर्गा मन्दिर निर्माण समिति की ओर से जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जंक्शन स्थित नवदुर्गा मंदिर धर्मशाला में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां तैयार की गईं। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
झांकियों का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी बलविन्द्र कौर, निर्दलीय प्रत्याशी मनजिन्द्र सिंह लेघा, आयोजन समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, सुरेन्द्र बलाडिया, मनोज गर्ग, अशोक मोंगा, राजेश गर्ग, पवन गर्ग, राजेश हैप्पा, अनमोल, प्रिंस गर्ग, दर्शन मिडढ़ा, सुदर्शन गोयल, वेद प्रकाश, सुमंत गर्ग सहित समिति के सदस्यों ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी नवदुर्गा मंदिर धर्मशाला पहुंचे। बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने झांकियों का अवलोकन कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































