29 अक्टूबर को होगा  करवाचौथ सेलिब्रेशन 2026

45

– रैंप वॉक और आकर्षक प्रतियोगिताओं के साथ सजेगी करवाचौथ की शाम
हनुमानगढ़। करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को करवाचौथ सेलिब्रेशन 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मनोरंजन, प्रतिभा प्रदर्शन और उत्सव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक करवाचौथ के उल्लास के साथ आधुनिक मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगाप
आयोजन समिति सदस्य ईशु जुनेजा ने बताया कि उक्त आयोजन में लाइव डीजे, गिफ्ट्स एवं गेम्स, फोटो बूथ और रैंप वॉक जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महिलाएं अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से कार्यक्रम में भागीदारी कर सकेंगी।
कार्यक्रम में करवाचौथ क्वीन 2026 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित करने की योजना है। इनमें करवाचौथ क्वीन ए प्लस बी, ट्रेडिशनल करवाचौथ क्वीन, मिसेज करवाचौथ प्लस साइज, लकी करवाचौथ क्वीन, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट स्माइल और बेस्ट वॉक जैसी श्रेणियां शामिल हैं। इससे महिलाओं को अपनी रचनात्मकता और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन का उद्देश्य करवाचौथ के पर्व को यादगार बनाना और महिलाओं को उत्सव के माहौल में एक साथ आने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों के साथ उपहार और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
उक्त आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा। इसका स्थल अग्रसेन भवन में होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।