अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सजावटी सामान बनाकर स्वयं सेविकाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

10

-विशेष शिविर के पांचवें दिन आयोजित हुई निर्माण प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कलाकृतियां बनाने वाली छात्राएं हुई सम्मानित
हनुमानगढ़। व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं के लिए अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान स्वयं सेविकाओं ने घरों में अनुपयोगी समझकर रख दी जाने वाली विभिन्न वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करते हुए उनसे आकर्षक और उपयोगी सजावटी सामान तैयार किया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए बेकार पड़ी वस्तुओं को नए स्वरूप में ढालकर सुंदर कलाकृतियां बनाईं। इन कलाकृतियों में छात्राओं की मेहनत, कला के प्रति रुचि और कुछ नया करने की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।