मुम्बई: 20 साल पहले आई फिल्म चाइना गेट का पॉपुलर गाना छम्मा-छम्मा जितना लोगों की जुबान पर चढ़ा था वहीं गाना अब रिमिक्स के साथ रिलीज किया है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा लेकिन इस गाने में वो बात नहीं जो बीस साल पहले अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर में थी।
आपको बता दें ये गाना अरशद वारसी की आने वाली फिल्म ‘फ्रॉड सईया’ का है। इस रिमिक्स वाले ‘छम्मा छम्मा’ में आपको एली अवराम का आइटम नंबर दिखेगा। बताते चले छम्मा छम्मा गाने को नेहा कक्कर, रोमी, अरुण और इक्का ने गाया है। इसे रिक्रीएट तनिश्क बागची ने किया है और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने दिया है।
इस गाने में एली काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने पर अरशद वारसी ने भी ठुमके लगाए हैं। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाइना गेट’ मनीष भट्ट द्वारा निर्देशित थी। जिसमें उर्मिला अमरीश पुरी के सामने ठुमके लगाकर नाच रही थी।
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र
- गुणवत्ताहीन नहर निर्माण पर किसानों का विरोध, कार्य रुकवाने की मांग
- श्री झूलेलाल मंदिर में चालीसा महोत्सव का भव्य आयोजन
- किसान-मजदूर-व्यापारी एकता के आगे झुकी सरकार, गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय
- ईसाई-बौद्ध समुदाय की सुरक्षा को लेकर भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं




































