रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, यात्रियों पर गिरा ओवरब्रिज, कई घायल

0
444

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का शेड गिरने की जानकारी मिली है। शेड के वजन से रैंप का एक छोटा सा हिस्सा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों पर जा ग‍िरा। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल और पुराने भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ औऱ स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बिना देर किए ऑटो और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेलवे और प्रशासन फौरन राहत कार्य में जुट गया है। इससे पहले हादसे में एक यात्री के मारे जाने की बात सामने आई थी, जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकी। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ओवरब्रिज की सीढ़ियां ढह गईं। इसके मलबे की चपेट में कई यात्री आ गए। रेलवे प्रशासन ने सात से आठ यात्रियों के घायल होने की बात कही है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

भोपाल स्‍टेशन पर हादसे के बाद रेलवे ने आधिकारिक बयान दिया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आईएम सिद्दीकी ने सात से आठ लोगों के घायल होने की बात कही है। उन्‍होंने हादसे में किसी भी यात्री की मौत होने की बात को खारिज किया है। हादसे के कारण रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now