गोद में बच्चा लेकर इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंची बंदरिया, भावुक कर देगा ये VIDEO

सासाराम के मुहल्ला शाहजुमा में एक बंदरिया अपने बच्चे के साथ घूमती रहती है। रविवार को उसके सिर में चोट लगी थी। वह मोहल्ले में स्थित डॉ. एसएम अहमद के निजी क्लिनिक के बाहर आकर बैठ गई।

1661

सोशल मीडिया से: बिहार में रोहतास के एक निजी क्लिनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर बढ़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बंदरिया यहां इलाज कराने पहुंची है।

उसके सिर पर चोट लगी थी। जिसके बाद क्लीनिक पर डॉक्टर से इलाज करवाने पहुंची थी। इसके बाद वह कुछ देर के लिए क्लिनिक के बेड पर लेट गई। घायल बंदरिया की गोद में उसका बच्चा भी था। वह पूरे समय बच्चे को अपने सीने से चिपकाए हुए थी। घटना रविवार की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

जिला मुख्यालय सासाराम के मुहल्ला शाहजुमा में एक बंदरिया अपने बच्चे के साथ घूमती रहती है। रविवार को उसके सिर में चोट लगी थी। वह मोहल्ले में स्थित डॉ. एसएम अहमद के निजी क्लिनिक के बाहर आकर बैठ गई। डॉक्टर के स्टाफ ने जब घायल बंदरिया को वहां देखा तो उसे उठाकर इलाज के लिए अंदर ले गए। इसके बाद उसका इलाज किया गया। इस दौरान बंदरिया का बच्चा उसके सीने से लगा रहा।

इलाज के बाद बंदरिया कुछ देर वहीं लेट गई। फिर कुछ देर बाद खुद ही क्लिनिक से बाहर निकल गई। अब इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है कि बंदरिया खुद कैसे डॉक्टर के पास पहुंच गई। लोग उसकी समझदारी की चर्चा कर रहे हैं।

देखें वीडियो-


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।