मानवीय त्रासदी: ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले, 100 से अधिक लोगों को ठूंस-ठूंसकर भरा था, जानें क्या है मामला

0
240

अमेरिका के टेक्सास (US Texas Tragedy) में रोड किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले। ट्रक में 100 से अधिक लोगों ठूंस-ठूंसकर कर भरा गया था। बताया जा रहा है कि अधिक गर्मी से ट्रक के कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। 18 पहियों वाला यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में मिला है। इसके जरिए अवैध तौर पर बॉर्डर पार कराया जा रहा था। सैन एंटोनियो शहर टेक्सास- मैक्सिको बॉर्डर से करीब 250 किमी दूर है।

जानकारी के मुताबिक, 16 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें निकाला तो इनकी चमड़ी गर्म थी।

गवर्नर ग्रेग एबॉट जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया-
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इन मौतों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है। एबॉट ने कहा कि यह मौतें घातक ओपेन बॉर्डर पॉलिसी की वजह से हुई हैं। गर्मियों के महीनों में एंटोनियों शहर का तापमान काफी बढ़ जाता है। सोमवार को यहां 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने बताया कि पीड़ितों की नागरिकता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इनकी पहचान के लिए दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: इन 10 सेक्टरों में निकली है वर्क फ्रॉम होम भर्तियां, जल्दी कीजिए आवेदन

अमेरिका में घुसपैठी बढ़ी-
दक्षिणी बॉर्डर के रास्ते से अमेरिका में घुसपैठ करते समय पकड़े गए प्रवासियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल यह संख्या बीते 10 साल में सबसे अधिक दर्ज की गई। कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी बॉर्डर के पास ऐसे मामले एक साल पहले की तुलना में 30% अधिक बढ़ गए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप  हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now