हनुमानगढ़। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धोलीपाल गांव में भोला सिंह बाजीगर का माला पहनाकर स्वागत किया भोला सिंह बाजीगर प्रदेश महासचिव को राजस्थान तीन नंबर सेक्टर 12 जिलों का इंचार्ज लगाया गया आज गांव धोलीपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया भोला सिंह बाजीगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां प्रदेश में कांग्रेस सरकार हो या देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो दोनों ही पार्टियां चुनाव के समय में वोट लेने के लिए जनता को गुमराह करती हैं झूठे वादे करके चुनाव जीतने के बाद वादों की ओर ध्यान नहीं देते हैं देश में बढ़ती हुई लगातार महंगाई को रोकने में केंद्र सरकार नाकाम हुई है इसी तरह राजस्थान सरकार मैं लगातार दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोक नहीं पा रही है आने वाले 2023 चुनावों में जनता ने मन बना लिया है तीसरा विकल्प बसपा को ही मान रहे हैं जनता जान चुकी है दोनों ही पार्टियां लगातार जनता को गुमराह कर वोट लेने का काम कर रही है हर जनता का बीजेपी और कांग्रेस से मोहभंग होता जा रहा है आने वाले चुनावों में जनता बसपा को ही विकल्प के तौर पर देख रही है और बसपा को ही जिताने का काम करेगी और बसपा की सरकार बनेगी इस मौके पर जिला प्रभारी राजकुमार चावरीया दिलीप कुमार विधानसभा अध्यक्ष लालचंद धोलीपाल शंकर लाल नायक संदीप कुमार पटिर अमीचंद टेलर जनक राज बौद्ध दिनेश नाई संजय लखोटिया करण लखोटिया शेरा राम मेघवाल राजेश पटिर जगदीश रोयल प्रेम पटिर दौलत राम सुखदेव सिंह महल भागीरथ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं




































