Gold-silver Price Today: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आज का भाव

सोने की कीमत में आज यानी 7 नवंबर 2023 को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने ही सोने के भाव काफी तेजी से बढ़े थे। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है।

0
174

धनतेरस के मौके पर ज्यादातर लोग सोने का सिक्का खरीदना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस धनतेरस सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह न्यूज आपके लिए हो सकती है। क्योंकि सोने की कीमत में आज यानी 7 नवंबर 2023 को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने ही सोने के भाव काफी तेजी से बढ़े थे। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी सस्ती हुई है। जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,340 रुपये के आसपास है। जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 61,460 रुपये है। पिछले दिनों 24 कैरेट सोना 61,620 रुपये था। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,650 था। बात करें चांदी की तो, चांदी की मौजूदा कीमत 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।

जानिए अपने शहरों के भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 61,610 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 56,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में, 22 कैरेट सोने की मौजूदा खुदरा कीमत 56,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 24 कैरेट सोने की समान 61,510 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 57,990 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़े : इंतजार हुआ खत्म! जानिए रॉयल एनफील्ड के पहले इलेक्ट्रिक मॉडल ‘HIM-E’ के खास फीचर्स

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now