
गुजरात के अहमदाबाद (ahmedabad plane crash) के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई। उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था।
अब इस विमान हादसे में मृतकों की जानकारी सामने आयी है। हालांकि अभी और आनी बाकि है। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 6 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 4 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशना राम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई, वे लंदन में बिजनेस कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कोई भी जिंदा नहीं बचा, सभी 242 की मौत
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन में खौफनाक धमाका, सड़कों पर बिखरीं लाशें, देखें PHOTOS
प्लेन में महाराष्ट्र के 7 लोग सवार थे
अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान में महाराष्ट्र के 7 लोग महाराष्ट्र थे। इनमें 4 केबिन क्रू और 3 पैसेंजर्स थे। इनके नाम अपर्णा महादिक, महादेव पवार, आशा पवार, मयूर पाटिल, मैथिली पाटिल, दीपक पाठक और शनी सोंघरे हैं। अपर्णा महादिक सांसद सुनील तटकरे के भतीजे अमोल की पत्नी हैं।
ये भी पढ़ें: Vijay Rupani: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रूपाणी का निधन, BJP सांसद ने दी जानकारी
गुजरात के सिविल अस्पताल में 50 लोग घायल
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा- अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। लगभग 50 घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

जारी हुए हेल्पलाइन नम्बर
विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 1800-5691-444 है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































