श्री कृष्ण गौ सेवा आश्रम को दी एक लाख की सहायता

27

– समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम, प्रमुख गणमान्य रहे मौजूद
हनुमानगढ़।
 शुक्रवार को हनुमानगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब अरावली क्रोप न्यूट्रिशन संस्था ने श्री कृष्ण गोसेवा सुंदरकांड मंडल, श्री कृष्ण गौ सेवा आश्रम को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता गौ सेवा और धार्मिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु दी गई, जो समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करती है। एक सादे किंतु भावनात्मक माहौल में चैक भेंट किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित चौधरी, जाट समाज अध्यक्ष इन्द्रपाल रणवां, व्यापारी नेता सुरेन्द्र बलाड़िया, अरावली क्रोप न्यूट्रिशन संस्था के प्रतिनिधि विनोद ढाका, भाजपा नेता साहिल बलाड़िया, पार्षद हिमांशु महर्षि, विनोद ढाका, विजय मूंड, अनिल मूंड, सुधीर ढाका, सुखमंदर सिंह ओलखने संयुक्त रूप से मंडल को एक लाख रुपये का चैक सौंपा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, और इस प्रकार के सहयोग से न केवल गोशालाओं को मजबूती मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना भी जाग्रत होती है। जाट समाज के अध्यक्ष इन्द्रपाल रणवां ने कहा कि आज के युग में जब मानवीय संवेदनाएं कमजोर पड़ रही हैं, ऐसे में ऐसी संस्थाओं द्वारा इस प्रकार की मदद अत्यंत प्रेरणादायक है।
अरावली क्रोप न्यूट्रिशन संस्था के सदस्य विनोद ढाका ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनकी संस्था सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में इसी तरह से योगदान देती रहेगी। श्री कृष्ण गौ सेवा आश्रम के पदाधिकारियों ने कंपनी और सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सहायता गोसेवा के कार्यों को और भी गति प्रदान करेगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।