– 30 दिवसीय प्रशिक्षण में 24 प्रतिभागियों ने लिया भाग, अंतिम दिन हुई मूल्यांकन परीक्षा
हनुमानगढ़। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित 31 दिवसीय वस्त्र चित्रकला उद्यमी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक बिधु शंकर ने की।
प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से 31 दिन तक संचालित किया गया, जिसमें कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वस्त्रों पर चित्रांकन, डिज़ाइनिंग, रंग संयोजन, फैब्रिक पेंटिंग एवं व्यावसायिक कौशल के विविध पहलुओं की गहराई से जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में अंतिम कंवर ने पूरे शिविर की बागडोर संभाली और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन दिवस पर प्रतिभागियों की योग्यता आंकने के लिए मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा नेस्सर (National Institute for Entrepreneurship and Small Business Development) के अंतर्गत सम्पन्न हुई, जिसमें डोमेन एस्सेसर अंजू देवी एवं भंवर लाल स्वामी ने बतौर परीक्षक सहभागिता की और प्रशिक्षणार्थियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। निदेशक बिधु शंकर ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में बैंकों से ऋण आदि प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवसाय में उपयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। निदेशक ने भविष्य में ऐसे और भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की और से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर अपना व्यवसाय आरम्भ करने का आह्वान किया। जल्द ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कम्प्युटराईड एकाउंटिंग, वूमेन गारमेंटस, ब्यूटी पार्लर, सॉफट टॉयज आदि आरम्भ किये जायेगे। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवक युवति अपना रजिस्ट्रैशन करवा सकते है। इस मौके पर संस्थान अनुदेशक मुकेश भानुशाली, अनिल सिंह राठौड़, कार्यालय सहायक गणेश राम, रितिक अरोड़ा, सूरज, विकास कुमार मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































