Urfi Javed का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट बना मुसीबत, VIDEO देखकर आप भी सहम जाएंगे

लिप फिलर्स एक प्रकार का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट होता है, जिसमें आपके होंठों में एक खास तरह का जेल जैसा पदार्थ इंजेक्शन के ज़रिए डाला जाता है

733

इंटरनेट की फैशन क्वीन उर्फी जावेद (urfi javed) इस बार अपने आउटफिट नहीं, बल्कि अपने चेहरे को लेकर ट्रेंड में हैं। उर्फी ने हाल ही में एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाया, जिसने उन्हें काफी तकलीफ में डाल दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद अपने सूजे हुए चेहरे और दर्द भरे अनुभव को शेयर किया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी दर्दनाक है, दरअसल उन्होंने अपने लिप फिलर्स को डिसॉल्व करने का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा और उनके फेस पर सूजन भी आ गई। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स अपनी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फेस फिलर्स के लिए ट्रोल होते हैं वहीं इनके बारे में खुलकर बात नहीं करते। लेकिन फैंस उर्फी जावेद की इस तरह का वीडियो शेयर करने के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने ऐसा क्या पहना की इंटरनेट पर छा गई…देखिए VIDEO

क्या बताया उर्फी ने वीडियो में
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनका चेहरा लाल हो गया है और होंठों के आसपास भारी सूजन आ गई है। उन्होंने कहा, “मेरे होंठ टेढ़े दिखने लगे थे। अब मैं फ‍िलर हटवा रही हूं लेकिन ये बहुत पेनफुल प्रोसेस है। चेहरा देख लो मेरा!” ऊर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने 18 साल की उम्र से लिप फिलर्स लगवाए थे लेकिन वे सही जगह नहीं लगे थे तो उन्होंने इन्हें हटाने का फैसला किया। वीडियो में उर्फी डॉक्टर द्वारा उनके होंठों में इंजेक्शन लगाने पर बेचैनी से कराह रही हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत दर्दनाक था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

मेरे होंठ तुरंत सूज गए। मैं खुद को इस तरह देखकर सचमुच हंस रही थी।” दर्द के बावजूद, उर्फी ने स्पष्ट किया कि वह फिलर्स के बिल्कुल खिलाफ नहीं हैं। “मैं इन्हें फिर से लगवाऊंगी, लेकिन नेचुरल रूप से… मैं फिलर्स के लिए बिल्कुल भी मना नहीं कर रही हूं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप फिलर्स के लिए किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं,” उन्होंने सलाह दी और इस प्रोसेस को संभालने के लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सराहना की।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्या होता है लिप फिलर्स
लिप फिलर्स एक प्रकार का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट होता है, जिसमें आपके होंठों में एक खास तरह का जेल जैसा पदार्थ इंजेक्शन के ज़रिए डाला जाता है ताकि होंठ ज़्यादा भरे हुए, मोटे या आकर्षक दिखें। फिलर ज़्यादातर हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) नाम का पदार्थ होता है, जो शरीर में पहले से मौजूद होता है और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।