Karwa Chauth 2018: जानें, आज किस शहर में कब दिखेगा चांद

0
805

नई दिल्ली: आज करवाचौथ है। इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा में पुरुष रूपी ब्रह्मा की उपासना की जाती है और इससे सारे पाप दूर हो जाते हैं। चंद्रमा को खासकर, आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए आज के दिन चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

मिट्टी के टोटीनुमा पात्र जिससे जल अर्पित करते हैं, उसको करवा कहा जाता है और चतुर्थी तिथि को चौथ कहते हैं। इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है।

करवा चौथ क्या है-
इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती है ताकि करवा माता उनके पति की लंबी आयु दे। करवा चौथ को लेकर कई कहानियां हैं। एक कहानी महारानी वीरवती को लेकर है। सात भाइयों की अकेली बहन थी वीरवती। घर में उसे भाइयों से बहुत प्यार मिलता था। उसने पहली बार करवा चौथ का व्रत अपने मायके यानी पिता के घर रखा। सुबह से बहन को भूखा देख भाई दुखी हो गए।

ये भी पढ़ें: Xiaomi Mi A2 की बिक्री शुरू, Amazon से खरीदें कम कीमत में, ये हैं ऑफर्स

उन्होंने पीपल के पेड़ में एक अक्स बनाया, जिससे लगता था कि चंद्रमा उदय हो रहा है।वीरवती ने उसे चंद्रमा समझा। उसने व्रत तोड़ दिया। जैसे ही खाने का पहला कौर मुंह में रखा, उसे नौकर से संदेश मिला कि पति की मौत हो गई है। वीरवती रात भर रोती रही। उसके सामने देवी प्रकट हुईं और दुख की वजह पूछी। देवी ने उससे फिर व्रत रखने को कहा। वीरवती ने व्रत रखा। उसकी तपस्या से खुश होकर यमराज ने उसके पति को जीवित कर दिया।

ये भी पढें: 50 करोड़ लोगों को खत लिखकर आखिर क्या साबित करना चाहती मोदी सरकार?

करवा चौथ कैसे रखें-
इस दिन में शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है। शाम को देवी की पूजा होती है, जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री, जैसे- सिंदूर, चूडियां, शीशा, कंघी, रिबन और रुपया रखकर उम्र में किसी बड़ी सुहागिन महिला या अपनी सास के पांव छूकर उन्हें भेंट करनी चाहिए। चंद्रमा दिखने पर महिलाएं छलनी से पति और चंद्रमा की छवि देखती हैं। पति इसके बाद पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाता है। हालांकि आजकल महिलाएं सुबह-सुबह उठकर सर्गी कर लेती है लेकिन आज भी कुछ महिलाएं इसे पूरे विधि विधान के साथ रखती हैं।

बता दें ज्योतिषों द्वारा करवा चौथ व्रत पूजा के दो शुभ मुहूर्त बताएं गए हैं।
27 अक्‍टूबर 2018, शनिवार- शाम 5.36 से 6.54 तक।
27 अक्‍टूबर 2018, शनिवार- चंद्रोदय रात 8 बजे।

चांद निकलने का समय-

दिल्ली  रात 8 बजकर 1 मिनट
 चंडीगढ़  शाम 7 बजकर 57  मिनट
 जयपुर  रात 8 बजकर 07 मिनट
 जोधपुर  रात 8 बजकर 20 मिनट
 मुंबई  रात  8 बजकर  31 मिनट
 बेंगलुरु  रात 8 बजकर 22 मिनट
 हैदराबाद  रात 8 बजकर 22 मिनट
 देहरादून  शाम 7 बजकर 52 मिनट
 पटियाला, लुधियाना  रात 8 बजे
 पटना  शाम 7 बजकर 46 मिनट
 लखनऊ, वाराणसी  शाम 7 बजकर 40 मिनट
 कोलकाता  शाम 7 बजकर 22 मिनट

 

 

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं