शादी के तीन महीने के अंदर अलग होने जा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, इस मैगजीन ने किया दावा

निक  का परिवार शादी को समाप्त करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका  एक मैच्योर महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।

4747
22553

मुम्बई: ओके (Ok) मैगजीन का हवाला देते हुए भारतीय मीडिया में खबर है कि 36 साल की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और 26 साल के सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) का रिश्ता खतरे में आ गया है। OK मैगजीन के मुताबिक, दोनों बहुत तेजी से एक-दूसरे के प्यार में डूबे थे लेकिन अब उन्होंने वास्तव में एक दूसरे को जानना शुरू कर दिया है।

एक सूत्र ने कहा, “वह हर चीज काम, पार्टी, साथ वक्त बिताने को लेकर झगड़ते हैं। कुल मिलाकर बात ये है कि निक  और प्रियंका  जल्दी चीजों में पड़ गए और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं। उनकी शादी एक डोर के सहारे लटकी हुई है। सूत्र ने कहा, “निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी।

लेकिन हाल ही में निक उनपर बंदिशें लगाते दिखाई दिए। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक  नहीं जानते थे। सूत्र का कहना है कि निक  का परिवार शादी को समाप्त करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका  एक मैच्योर महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।

वहीं प्रियंका-निक के रिश्ते से जुड़ी हर खबर को भारतीय मीडिया एक अफवाह बता रहा है। बॉलिवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर ये पहली बार नहीं जब ओके मैगजीन ने ऐसी अफवाह उड़ाई है इससे पहले भी यह मैगजीन ऐसा कारनामा कर चुकी है।

बता दें, पिछले साल दिसंबर में भारत में शादी की थी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति से विवाह संपन्न हुआ था। दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में कुछ दिन पहले प्रियंका-निक के दोस्तों के साथ काफी मस्ती करती नजर आई थी।

ये भी पढ़ें:
Video: ऐसा क्या हुआ कि लिली को बताना पड़ा महिलाओं की चोली के पीछे क्या है?
अमित शाह की कोशिश हुई बेकार, पोती ने नहीं पहनी बीजेपी की टोपी, देखें वीडियो
रोजगार के मुद्दे पर बुरी तरह घिरी मोदी सरकार, देश बोला- ‘मैं भी बेरोजगार’
‘राहुल गांधी की सरकार बनने पर मिलेंगे 6 हजार रुपये, उसी से काट लेना पत्नी का गुजारा भत्ता’

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here