मुम्बई: एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ का नया सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस नए सॉन्ग का टाइटल मेरा वाला डांस रखा गया है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और नक्ष अजीज ने गाया है।
जबकि म्यूजिक लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है। वहीं लिरिक्स को कुमार ने लिखे हैं सॉन्ग की शुरूआत में अजय देवगन और रणवीर सिंह को एक साथ दिखाया जाता है। इससे पहले अजय को फिल्म के ट्रेलर के एक भाग में दिखाया गया है लेकिन अभी तक ये सस्पेंस ही है कि अजय देवगन इस फिल्म का हिस्सा है या फिर गेस्ट के तौर पर उन्हें लिया गया है।
आपको बता दें, सिंबा वैसे तो साउथ फिल्म का हिन्दी रीमेक है लेकिन इस फिल्म को सिंघम का ही पार्ट माना जा रहा है। हालांकि ये सबकुछ फिल्म के रिलीज के बाद ही मालूम चलेगा कि आखिर फिल्मी मसाला है क्या।
क्या बड़े पर्दे पर अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे इस बात को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ है। बताते चले इस फिल्म में रणवीर सिंह दमदार पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे वहीं सारा अली खान उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होनी है।
‘मेरा वाला डांस’ फिल्म का चौथा सॉन्ग है। इससे पहले ‘आला रे आला’ (Aala Re Aala), रीमेक सॉन्ग ‘आंख मारे’ और ‘तेरे बिन’ गाने आ चुके हैं। अभी तक सभी गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
- रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन व अरोमा पीओपी ने 57 दुपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
- 29 अक्टूबर को होगा करवाचौथ सेलिब्रेशन 2026
- जॉन नंबर 29 से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेमराज नायक ने दाखिल किया नामांकन
- कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हुए दशरथ राम कासनियां, जिला परिषद जोन 23 से लड़ेंगे चुनाव
- पटवारी को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट करने का आरोप, पटवार संघ ने की कार्रवाई की मांग



































