Birthday Special: पति की मौत के बाद अपने घर में किसी को नहीं आने देती रेखा

0
432

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज 62 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था। रेखा के जीवन के कई पहलू ऐसे है जो आज भी केवल रहस्य बनने हुए। जैसे उनका बेडरूम, मां का सिंदूर, अमिताभ से रिश्ता जिसका जवाब केवल वहीं ही जानती है। तो चलिए आज उनके बर्थडे पर हम आपको कुछ अनकही चीजों से रू-ब-रू करवाते है….

बेडरूम का रहस्य- कहा जाता है कि मुकेश अग्रवाल ने रेखा से शादी के सात महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के वक्त रेखा यूएस में थीं। वह लौटीं तब तक मीडिया रिपोर्ट्स और मुकेश के परिवार के बयानों की वजह से लोग मानने लगे थे कि रेखा की वजह से ही मुकेश ने आत्महत्या की थी। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री रेखा को काफी नुकसान हुआ। उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई। रेखा ने इस घटना के बाद खुद को अकेला कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा के बेडरूम में घर के नौकरों को भी जाने की इजाज़त नहीं है। केवल उनकी सेक्रेटरी फरज़ाना, जिन्हें रेखा अपनी सोल सिस्टर मानती हैं, उनके कमरे में जा सकती हैं। फरज़ाना पिछले तीन दशकों से रेखा के साथ काम कर रही हैं।

आज भी सिंदूर लगाती हैं रेखा- कहा जाता है कि रेखा की पहली शादी विनोद मेहरा से हुई थी, हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को अफवाह करार दिया था। साल 1990 में उन्होंने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। बाद में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन रेखा आज भी सिंदूर लगाती हैं। अपनी शादी से पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। बाद में साल 2008 में एक अवॉर्ड समारोह में भी वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। वह सिंदूर क्यों लगाती हैं इसका रहस्य आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है।

अमिताभ से रेखा का रिश्ता-रेखा की ज़िंदगी में नवीन निश्चल, जितेंद्र, विनोद मेहरा, विश्वजीत और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे अभिनेता आए जिनसे उनके अफेयर चर्चा में रहे। लेकिन सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चित हुआ। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। दोनों के बीच क्या था यह आज भी एक रहस्य है।

rekha-16

पिता ने नहीं अपनाया रेखा को-रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण भारतीय अभिनेता थे। उनकी चार शादियां हुईं लेकिन उन्होंने रेखा की मां पुष्पावल्ली को, जो उस समय तेलुगु अभिनेत्री थीं, कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। इस वजह से उन्होंने रेखा को कभी नहीं अपनाया।

फिल्मी सफर- रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं. अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘खूबसूरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘खून और पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं। वह तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। रेखा को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
rekha_650x488_81444448109
रेखा की जीवनी- जी हां रेखा के जीवन से जुड़े लगभग सारे सवाल उनकी किताब रेखा दि अनटोल्ड स्टोरी में दिए गए है जिसमें उन्होंने कहा मैं जिस राज्य से आती हूं वहां सिदूंर लगाना फैशन है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now