प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज

0
498

 

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें इस फिल्म में प्रियंका निगेटिव किरदार में है और फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।

इसके अलावा ट्रेलर में प्रियंका सिर्फ एक सीन में नजर आ रही हैं वो भी लगभग 1 सेकंड के लिए। ट्रेलर में प्रियंका के कम दिखने से उनके प्रशंसक काफी निराश हैं। लेकिन प्रियंका ने अपने प्रशंसको से कहा है कि वो निराश न हों, क्योंकि फिल्म में वो पूरी तरह से दिखाई देंगी।