लीया मिशेल ने किया खुलासा प्रियंका कर रही हैं इस हॉलीवुड एक्टर को डेट

0
357

मुम्बई: बॉलीवुड से हॉलीवुड अभिनेत्री बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने शो क्वाटिकों को लेकर जितनी चर्चा में नहीं है जितनी आज कल वो अपने हॉलीवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप की खबरों से चर्चा में बनी हुई है। हालांकि दोनों ने इस अफवाह को सहारा देने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब लीया मिशेल ने वो कहा है जिसका हमें शक था।

एल्लेन डे जिनेरस के शो पर लीया ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को पीसी और टॉम के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। शो पर लीया से पूछा गया कि वो किस शख्स के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। जैसे ही टॉम का नाम आया उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए।

अफवाहों को हवा देते हुए लीया ने कहा कि मुझे उनके साथ नहीं जाना। वो प्रियंका चोपड़ा से प्यार करते हैं। दोनों फ्लर्ट कर रहे थे। थॉर सीरीज में काम करने वाले टॉम हाल ही में टेलर स्विफ्ट से अलग हुए हैं। जहां तक पीसी की बात की जाए तो देसी गर्ल का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिसमें किंग खान भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन लोग उनका नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ते रहते हैं।