देखें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के ट्रेलर में अर्जुन और परिणीति का पंजाबी रोमांस

0
440

सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की तर्ज पर बनी विपुल शाह की नई फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की शुरुआत पंजाब के गांव से होती है और बाद में फिल्म इंग्लैंड की और बढ़ती है।

आपको बता दें निर्देशक विपुल शाह ने पूरे आठ साल के बाद किसी फिल्म का निर्देशन किया है। विपुल की सलमान खान और अजय देवगन स्टारर ‘लंदन ड्रीम्स’ और ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय कुमार स्टारर ‘ऐक्शन रिप्ले’ लगातार फ्लॉप हो गई थी, इसके बाद उन्होंने निर्देशन से दूरी बना ली थी। लेकिन एकबार फिर उन्होंने कमबैक किया है।

इस फिल्म में आपको परिणीति चोपड़ा एक अलग अवतार में नजर आएंगी, जिसमें वह महिलाओं की हक की बात करती नजर आएगी और उनकी सोच का सम्मान करते हुए अर्जुन कपूर उनका साथ निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा पहले ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन वक्त से पहले तैयार होने के कारण ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो रही है।

आपको बता दें परीणीति और अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा है ऐसे में ये देखना होगा कि निर्देशक विपुल की मेहनत और स्टार्स की एक्टिंग दर्शकों को लुभा पाएगी या नहीं।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं