Watch: प्रियंका के डायरेक्शन में तैयार हुई सरवन का ‘ट्रेलर’ रिलीज

0
355

मुम्बई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तेजी से अपने करियर को एक नए मुकाम पर लेकर जा रही है। पहले एक्टिंग और अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय होती दिख रही हैं। कुछ समय पहले उनके प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ रिलीज हुई थी। जिसके दर्शकों ने खासा पसंद किया वहीं अब उनके प्रोडक्शन की पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसकी सूचना प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की।

इसमें अमरिंदर गिल, रंजीत बावा और सिमि चहल लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का तड़का लगता दिख रहा है। फिल्म एक ऐसे एनआरआई की कहानी है जो भारत लौटता है। फिर अपनी एक अलग पहचान खोजता है।

फिल्म का निर्माण वासु भगनानी ने प्रियंका के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म पर्पल पेबल पिक्चर्स और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन करण गुइलानी ने किया है। जबकि फिल्म की कहानी अंबरदीप सिंह ने लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

देेखें ट्रेलर: