महाशिवरात्रि: इन 2 मंत्रों से करें शिव वंदना, होंगे अधूरे काम पूरे

0
1384

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी शुक्रवार को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे, इसलिए दिन को महा​शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। चलिए जानिए की इस बार इसबार कैसे करें महाशिवरात्रि की पूजा विधि, सामग्री, मंत्र, आदि।

पूजा साम्रगी-
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको पूजा सामग्री में भांग, मदार, धतूरा, गाय का दूध, चन्दन, रोली, मौली, चावल, कपूर, बेलपत्र, केसर, दही, शहद, शर्करा, फल, गंगाजल, जनेऊ, इत्र, कुमकुम, पुष्पमाला, खस, शमी पत्र, रत्न-आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, लौंग, सुपारी, पान, दक्षिणा और बैठने के लिए आसन आदि का प्रबंध करना होगा।

शिव एकादशाक्षरी मंत्र
ओम नम: शिवाय शिवाय नम:। पूजा के बाद इस मंत्र का अधिक से अधिक बार जाप करने से वर्ष भर आप पर शिव कृपा बनी रहेगी।

शिव स्तुति मंत्र
ओम नम: श्म्भ्वायच मयोंभवायच
नम: शंकरायच मयस्करायच
नम: शिवायच शिवतरायच।।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।