अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे तो कौन-कौन सी सुविधाएं फ्री में मिलेंगी, यहां जानिए

0
308

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज 22 जनवरी 2024 को सफलता पूर्वक पूर्ण हो चुकी है। अब अगर आपने भी अयोध्या जानने का मन बनाया है तो आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कुछ फ्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अयोध्या रामलला के दर्शन करने से पहले जान लीजिए फ्री में मिलने वाली उन सुविधाओं के बारे में।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फ्री सुविधाएं

  • राम मंदिर दर्शन करने जाते हैं तो आपको राम पथ मार्ग पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सुविधा केंद्र बाहर ही दिख जाएंगे। जहां पर फ्री मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लिखा हुआ है। यदि आपको पूछताछ करनी हो तो वहां काउंटर पर आप दर्शन से संबंधित पूछताछ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: RamLalla Photo: यहां देखें रामलला की तस्वीरें…हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की पहली VIDEO

  • राम मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए राम पथ मार्ग पर पानी पीने की फ्री सुविधा उपलब्ध है।
  • दर्शन करने से पहले आपको अपना फोन बाहर रखना होता है। इसके लिए फ्री लॉकर सुविधा उपलब्ध है। जिसमें आप अपना फोन समेत अन्य जरूरी चीजें रख सकते हैं।
  • इसी के साथ आपको वहां वॉशरूम की सुविधा और आराम करने के लिए राम पथ मार्ग पर बने टीन शेड की सुविधा भी मिल जाएगी। जहां आप बैठ कर कुछ देर के लिए आराम कर सकते हैं।
  • वृद्ध और विकलांग लोग यदि दर्शन करने जा रहे हैं और चलने में आसमर्थ हैं तो उन लोगों के लिए फ्री में व्हीलचेयर की सुविधा भी है। यदि आप व्हीलचेयर चालक लेते हैं तो उसका निर्धारित शुल्क आपको देना होगा।
  • इसी के साथ राम पथ मार्ग पर प्रवेश करते ही ट्रस्ट के सुविधा केंद्र के बाहर की तरफ आपको फ्री होम्योपेथी चिकित्सा की सुविधा भी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Jai Shree Ram Quotes: भेजें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रियजनों को शुभकामनाएं…

रेल सुविधाएं किस प्रकार हैं-

दिल्ली से अयोध्या – कैफियत एस्कप्रेस (पुरानी दिल्ली से अयोध्या) – 10 घंटा 31 मिनट

लखनऊ से अयोध्या

  • साबरमति एक्सप्रेस (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 3 घंटे 12 मिनट
  •  वंदे भारत (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 1 घंटा 58 मिनट
  • उतसर्ग एक्सप्रेस (एशबाघ से अयोध्या) 3 घंटा 59 मिनट
  • कोवा गोहाटी स्पेशल (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 3 घंटा 58 मिनट
  • सरयू यमुना एक्सप्रेस (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 2 घंटा 31 मिनट

कानपुर से अयोध्या –

  • मरुधर एक्सप्रेस (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 58 मिनट
  • फरूखाबाद छपरा एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 5 घंटा 13 मिनट
  • साबरमति एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 52 मिनट
  • कैफियत एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 56 मिनट

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा होते ही खुशी से झूमे राजपाल यादव और कंगना, Viral हुआ वीडियो

वाराणसी से अयोध्या

  • साबरमति एक्सप्रेस (वाराणसी जं से अयोध्या) 3 घंटे 41 मिनट।
  • बाहराइच इंटरसिटी (वाराणसी जं से अयोध्या) 3 घंटा 50 मिनट।

मुंबई से अयोध्या – लोकमान्यतिलक छपरा एक्सप्रेस (लोकमान्यतिलक से अयोध्या) 30 घंटा 13 मिनट।

कलकत्ता से अयोध्या – हावड़ा जं से अयोध्या के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं हैं।

फ्लाइट सुविधा भी-
आप सीधे अयोध्या एयरपोर्ट की फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, जैसी जगहों से सीधी फ्लाईट मिल सकती है. अयोध्या एयरपोर्ट मंदिर से 10 किमी की दूरी पर है।

यहां दी गई खबर वर्तमान जानकारी के आधार पर है। अगर आप किसी भी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट की राय लें। या अपने विवेक से फैसला लें। किसी भी खबर को आधार मानकर फैसला न लें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now