1 नवंबर से इस देश में भारतीयों मिल रहा है वीजा फ्री ट्रैवलिंग का मौका, जानें क्या है ऑफर

थाईलैंड सरकार द्वारा यह फैसला अलगे साल मई तक के लिए लिया गया है। इसका अर्थ है कि आप साल 2024 के मई महीने के अंत तक बिना वीजा के थाईलैंड में यात्रा कर सकते हैं। 

0
266

अगर आप इसबार न्यूईयर पर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपको वीजा नहीं मिल रहा तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। ये खबर आपके लिए है..दरअसल थाईलैंड (Thailand Visa Free) ने भारत और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया है, यानी अब आपको थाईलैंड जाने के लिए वीजा बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

थाईलैंड की सरकार द्वारा कहा गया है कि भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के थाइलैंड में रह सकते हैं और घूम सकते हैं। थाईलैंड सरकार द्वारा किया गया यह फैसला 1 नवंबर यानी कल से शुरू हो जाएगा।

इसे से पहले श्रीलंका ने भारत समेत सात देशों को मुफ्त वीजा देने का फैसला किया था। श्रीलंका ने भारत, रूस, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान सहित छह देशों के पर्यटकों को मुफ्त वीजा देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: बड़ी अजीब-सी रस्में हैं इन 8 धार्मिक स्थलों की, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

क्यों लिया थाईलैंड सरकार ने ऐसा फैसला
थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान लगभग 25 अरब डॉलर है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए है। जिसका मतलब ये है लोगों को थाईलैंड पसंद है।

इनमें से पिछले 10 महीनों में 12 लाख भारतीय नागरिक पर्यटन के लिए थाईलैंड आए हैं। इससे यह साबित हुआ है कि पर्यटन की दृष्टि से भारत हमारे लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद  उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।

ये भी पढ़ें: भारत के इस गांव को मिला ‘Best Tourism Village’ का अवार्ड, जानें क्या है खास

कब तक बिना वीजा थाईलैंड जा सकते हैं?
थाईलैंड सरकार द्वारा यह फैसला अलगे साल मई तक के लिए लिया गया है। इसका अर्थ है कि आप साल 2024 के मई महीने के अंत तक बिना वीजा के थाईलैंड में यात्रा कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।