– उत्कृष्ट कार्य करने वाले आचार्यों का सम्मान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों पर दिया गया विशेष जोर
हनुमानगढ़। एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सम्भाग पूर्व पंजाब, भाग श्रीगंगानगर के अंतर्गत अंचल हनुमानगढ़ का 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग शनिवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ पंडित रामजी शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़े आचार्यों, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आचार्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में अंचल अध्यक्ष विजय वर्मा ने सम्मानित आचार्यों को बधाई देते हुए कहा कि एकल विद्यालय अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि जो आचार्य अपने क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देंगे, उन्हें अंचल समिति की ओर से हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
एकल अभियान के अंचल अभियान प्रमुख सुभाष चंद्र तथा प्रशिक्षण प्रमुख अनु बिश्नोई ने कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों एवं समाजसेवियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास वर्गों से आचार्यों की कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और शिक्षण कौशल में निरंतर वृद्धि होती है, जिसका लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































