वार्ड 11 में सोनू बंसल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

49

जगह-जगह फलों से तोलकर किया स्वागत, विधायक गणेशराज बंसल बोले—छह वर्षों के विकास कार्यों की मेहनत के आधार पर मांग रहे वोट
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 11 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टीम गणेशराज बंसल की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी सोनू बंसल के समर्थन में वार्डवासियों का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वार्ड में विभिन्न स्थानों पर सोनू बंसल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने उन्हें फलों से तोलकर अपना समर्थन और विश्वास जताया। स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
वार्ड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान हनुमानगढ़ शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा केवल किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे शहर में विभिन्न क्षेत्रों में काम करवाकर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।
विधायक ने कहा कि पिछले छह वर्षों में किए गए कार्यों की मेहनत और मेहनताना जनता के सामने है। इसी विकास कार्यों के आधार पर वे अब वार्डवासियों से समर्थन और वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने पिछले वर्षों में शहर में हुए बदलाव को स्वयं देखा है और अब विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत जनसमर्थन की आवश्यकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।