वार्ड 13 में मंजू रणवां के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

84

फलों से तौलकर वार्डवासियों ने दिया समर्थन, सुमित रणवां बोलेकृछह वर्षों में वार्ड की बदली तस्वीर, शहर की दशा-दिशा भी बदली
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 13 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। टीम गणेशराज बंसल की प्रत्याशी मंजू रणवां को वार्डवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने एकजुट होकर मंजू रणवां के प्रति अपना विश्वास जताया। इसी क्रम में समर्थकों एवं वार्डवासियों ने मंजू रणवां को फलों से तौलकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है, जो आमजन के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाए। मंजू रणवां ने वार्डवासियों द्वारा दिए जा रहे सम्मान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर सुमित रणवां ने कहा कि पिछले छह वर्षों में वार्ड में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सड़क, सफाई, नालियों सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ उनके सभापतिकाल में विधायक गणेशराज बंसल के नेतृत्व में पूरे हनुमानगढ़ शहर की दशा और दिशा बदलने का काम हुआ है।
सुमित रणवां ने कहा कि विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए। जनता के सहयोग से वार्ड को और बेहतर बनाने के लिए टीम गणेशराज बंसल पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने वार्डवासियों से मंजू रणवां के पक्ष में  बांसुरी वाले चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर मंजू रणवां के समर्थन में वोट देने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।