21 जून की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, योग शिक्षकों का किया सम्मान

25

-सेंट्रल पार्क में योग शिविर, विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल का कराया गया अभ्यास
हनुमानगढ़। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सेंट्रल पार्क, हनुमानगढ़ टाउन में एक दिवसीय योग शिविर एवं बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रीफ़ रॉयल फाउंडेशन और आरोग्य योग ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ,  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता योग गुरु कुलदीप खिलेरी थे।  शिविर में  बड़ी संख्या में योग साधकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित योगा प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग सही तरीके से योग कर सकेंगे।
इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली योगाचार्य अचला वर्मा और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन चंद्रप्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सके।
इस दौरान योग गुरु कुलदीप खिलेरी, कोहला गिरदावर रामकुमार स्वामी, रामनिवास स्वामी, दिनेश जांगिड़ और रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला और आमजन को योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।