कृषि भूमि का कब्जा दिलवाने या इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग

0
249
परिवादी ने कार्यवाहक जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। खातेदारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सोमवार टिब्बी तहसील के गांव डबलीकला निवासी विनोद कुमार पुत्र कृष्णलाल ने कार्यवाहक जिला कलक्टर अशोक असीजा को ज्ञापन सौंप खातेदारी कृषि भूमि का कब्जा दिलवाने अथवा इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।ज्ञापन  के अनुसार टिब्बी तहसील के गांव डबलीकलां निवासी विनोद कुमार पुत्र कृष्णलाल जाट ने बताया कि उसकी चक 9 एनडीआर में 14 बीघा भूमि है। उसने खेत में रिहायशी ढाणी बना रखी है। ढाणी के पास ही मामराज पुत्र हरीराम जाट व सुरेन्द्र कुमार पुत्र बृजलाल जाट की ढाणी है। उसकी पत्नी राजू देवी का मामराज व सुरेन्द्र कुमार के साथ अवैध संबंध है। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसकी पत्नी ने मामराज व सुरेन्द्र के साथ मिलकर कई साल पहले ढाणी से निकाल दिया। उसके बाद से आज तक उसे व उसके माता-पिता को वे खेत व ढाणी में नहीं घुसने देते। मामराज व सुरेन्द्र कुमार हर समय उसकी ढाणी में रहते हैं। वह जब भी अपने घर जाता है तो उसकी पत्नी राजू देवी, मामराज व सुरेन्द्र कुमार उसे मारने को दौड़ते हैं। घर में घुसने नहीं देते। उसकी खातेदारी भूमि पर मामराज व सुरेन्द्र कुमार खेती करते हैं। तमाम फसल अपने पास ही रखते हैं। उसकी आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। वह केसीसी लोन भी अभी तक नहीं भर पाया है। वह तथा उसके माता-पिता पिछले कई वर्षों से अपने पैतृक मकान चक 5 एनडीआर सी में निवास व मजदूरी करके अपना पेट भर रहे हैं। ज्ञापन में विनोद कुमार ने  खातेदारी भूमि का कब्जा दिलवाने अन्यथा इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।इस दौरान विनोद, कृष्णलाल,महेन्द्री देवी आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।