फाटक गौशाला में साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ की गूंज: भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

25

सुनील कुमार अग्रवाल ने गोपूजन कर मनाया जन्मदिन; चढ़ावे की राशि से होगा असहाय गोवंश का उपचार
हनुमानगढ़। टाउन स्थित बरकत कॉलोनी किले के पास संचालित फाटक गौशाला परिसर में गत रात्रि साप्ताहिक श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य व भक्तिमय आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धर्म और सेवा के इस संगम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं एवं गोभक्तों ने सपरिवार भाग लिया। संगीतमय चौपाइयों से भावविभोर हुए श्रद्धालु सत्संग हाल में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री सांवलिया सेठ सुंदरकांड मित्र मंडल के सुमधुर गायकों द्वारा संगीतमय चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। मंडल के सदस्यों ने हारमोनियम व ढोलक की थाप पर श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का बखान किया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस से सराबोर हो गया। पाठ के उपरांत सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित विजय आनंद शास्त्री ने सत्संग करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में सुंदरकांड और गोसेवा के आध्यात्मिक व व्यावहारिक महत्व से अवगत कराया।
गोसेवा व प्रभु चरणों में भोग लगाकर मनाया जन्मदिन पाठ के समापन पर श्रद्धालु सुनील कुमार अग्रवाल का जन्मदिन उपस्थित भक्तों एवं परिजनों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री सांवलिया सेठ के श्रीचरणों में विधिवत महाआरती की गई। तत्पश्चात प्रभु को केक का भोग अर्पित कर गोमाता की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सुनील कुमार अग्रवाल को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।