अमर बलिदानी हेमू कॉलोनी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि सभा व चेटीचंड बंपर ड्रॉ वितरण

89

हनुमानगढ़। अमर बलिदानी हेमू कालानी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर 23 मार्च को हनुमानगढ़ टाउन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सायं हेमू कालानी चौक पर अमर बलिदानी हेमू कालानी जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहकर शहीद की कुर्बानी को नमन किया।
इसके पश्चात सायं 7:30 बजे श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी मोहल्ला में चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत आयोजित लकी बंपर ड्रा के प्रथम पुरस्कार स्कूटी मदन नानकानी, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन विवेक शर्मा व तृतीय पुरस्कार सुजाता मिक्सी जूसर मंथन मेघवानी को दिया गया। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने एवं समाज में एकता और उत्साह का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव घनश्याम दास मेघवानी ने  हेमू कॉलोनी के जीवन पर प्रकाश डाला व अध्यक्ष खजान चन्द शिवनानी ने हेमू कलानी की शहादत को नमन करते हुए उनकी जीवन से प्रेरणा लेने के लिए सभी को संबोधित किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बालकिशन करमचंदानी, मनोहर लाल बाबानी, पवन टेकवानी,मुरलीधर सखीजा, मुरलीधर हरवानी, ललित प्रेमजानी, शोभराज, मोहन भारवानी, प्रदीप ज्ञानानी तीर्थदास, गिरधारी लाल ककुवानी,चंद्र प्रकाश ज्ञानानी, नारायण दास ककुवानी, प्रेम कुमार राजकुमार तुलसानी, गोवर्धन भारवानी, फतू राम बाबानी, पुरुषोत्तम तुलसानी,डॉक्टर जयरामदास, आत्मा राम वर्षा करमचंदानी, विद्या सखीजा अनीता तेजवानी रितु बाबानी, सुनील कुमार प्रेमजानी, सोनू मेघवानी सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।