पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान की अपील की

24

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड से भाजपा प्रत्याशी हिमांशु महर्षि के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप सहित समस्त वार्डवासियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि हनुमानगढ़ शहर में विकास की गति को और तेज करने के लिए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का लाभ शहर को तभी पूरी तरह मिल सकेगा, जब नगर परिषद में भी भाजपा का बोर्ड होगा। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी हिमांशु महर्षि के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, सड़कों, नालियों, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।