तीसरी डाक कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर गौशाला समिति की बैठक आयोजित

24

– 6 अगस्त को हरिद्वार से रवाना होगी तृतीय डाक कांवड़ यात्रा, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक
हनुमानगढ़। श्री गौशाला सेवा समिति, अबोहर रोड हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तृतीय डाक कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर गौशाला परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, शिवभक्तों की सुविधाओं तथा जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने यात्रा को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी।
बैठक में बताया गया कि तृतीय डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 6 अगस्त को सायं 7 बजे हरिद्वार से होगा। कांवड़िए गंगाजल लेकर 8 अगस्त को प्रातः 2 बजे हरिद्वार से हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री गौशाला शिवालय, हनुमानगढ़ जंक्शन पहुंचेंगे। 11 अगस्त को प्रातः 8 बजे शिवालय में भगवान शिव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में आस्था, सेवा और समर्पण का संदेश देने का माध्यम भी है। यात्रा के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, परिवहन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।