सर्व सिख समाज हनुमानगढ़ की आम सभा की बैठक आयोजित

0
50

हनुमानगढ़। सर्व सिख समाज हनुमानगढ़ की आम सभा की बैठक जंक्शन गुरुद्वारा सिंह सभा में अध्यक्ष प्रेम सिंह कमरानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सचिव देवेंद्र सिंह खिंडा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया ।  बैठक में आगामी वर्ष की कार्यकारिणी गठन सर्वसम्मति से करने पर चर्चा हुई। चुनाव अधिकारी पूर्ण सिंह जटाना ने सभी सदस्यों की सहमति से बलकरण सिंह गिल को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह खिंडा को सचिव, लाभ सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी के तहत लखवीर सिंह ज्वालेवाला को उपाध्यक्ष, करमजीत सिंह ज्वालेवाला को ग्रामीण उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह वांदर को संगठन मंत्री ,लखबीर सिंह सतीपुरा को प्रचार मंत्री, अपरजोत सिंह बराड़ को सह प्रचारमंत्री निर्वाचित किया गया।

इसी के तहत संरक्षक मंडल की स्थापना की गई जिसमें  इंदर सिंह मक्कासर, प्रेम सिंह कमरानी, महेंद्र सिंह संधू, मोहन सिंह पटवारी, संतोष सिंह मक्कासर, हजूर सिंह संधू ,अवतार सिंह मान, अजीत सिंह लेघा, नक्षत्र सिंह बराड़, कौर सिंह कमरानी ,गुरजंट सिंह जोडकिया, बलदेव सिंह मसानी ,जरनैल सिंह मुत्ति, बलदेव सिंह रतनपाल, गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी आदि को 15 सदस्य संरक्षक मंडल सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने दरबार साहब के समक्ष मत्था टेककर पद की गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर जिले भर से सर्वसिख समाज के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर रविंद्र सिंह ज्वालेवाला, कैप्टन बलवंत सिंह ,गुरश्याम सिंह कमरानी, मेजर सिंह, परविंदर सिंह पुरबा, जंगीर सिंह, बलविंदर सिंह कमरानी, टीका सिंह मान, हरदीप सिंह मान, दिलबर सिंह सिंहपुरा, राजेंद्र सिंह ,गुरमेल सिंह मान, रेशम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।